कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो मामले में पीड़िता को सकुशल किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी दशरथ सोनकर उर्फ भीमा (30) निवासी शिवापार, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 114/2025 के तहत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 137(2), 87, 64 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल रंजन, मुख्य आरक्षी विपुल राय, जितेन्द्र पाण्डेय, आरक्षी सुनील दुबे तथा महिला आरक्षी विमलेश की टीम ने अंजाम दिया।
