झपटमारी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने ₹7,400 नकद किए बरामद
जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने झपटमारी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आजमगढ़ निवासी जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू (36) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित ₹7,400 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 163/2026 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर जौनपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में लूट, झपटमारी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आईटी एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, जितेन्द्र पाण्डेय, कांस्टेबल सुनील दुबे तथा महिला कांस्टेबल विमलेश शामिल रहीं।
