यातायात अभियान चलाकर विभाग ने 1160 वाहनों का किया चालान
12 वाहन सीज, शराब पिये चालकों में 10 लोगों पर हुई कार्यवाहीजौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर-2026 के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज पाण्डेय, उपनिरक्षक हरेंद्र सिंह सहित यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा जनपद में व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
इस दौरान नगर क्षेत्र के प्रसाद, सिपाह, जेसीज, पालिटेक्निक, कुद्दूपुर सहित प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट तथा हैंडबिल/पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं 4 पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करने के संबंध में जानकारी दी गयी।
साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। वाहनों पर लगी प्रतिबंधित काली फिल्म को मौके पर उतरवाया गया। प्रवर्तन कार्यवाही के अनुसार कुल चालान किये गये वाहनों की संख्या 1160 हैं तो 12 वाहन सीज किये गये। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर चालान किया गया। देखा जाय तो यातायात विभाग कि सक्रियता से सभी तिराहे चौराहे पर इस अभियान से हड़कम्प मचा हुआ है।
.jpg)