डा. राम उग्रह सिंह स्मारक इण्टर कालेज प्रबन्ध समिति का चुनाव सम्पन्न
शेषनाथ सिंह अध्यक्ष एवं राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुन: चुने गये प्रबन्धकजौनपुर। डा. राम उग्रह सिंह स्मारक इण्टर कालेज पोखरा, डोभी के प्रबन्ध समिति का चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया जहां चन्दवक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रही।
चुनाव अधिकारी डा. राकेश सिंह प्रधानाचार्य एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजेश यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में हुये चुनाव में शेषनाथ सिंह को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही राजेन्द्र प्रसाद सिंह को प्रबन्धक के रूप में स्वीकार किया गया।
बता दें कि अध्यक्ष एवं प्रबन्धक को पुन: उपरोक्त पदों पर चुना गया जिस पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुये माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसके अलावा राणा प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, सरिता सिंह उप प्रबन्धक, देवेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष चुने गये।
साथ ही राधेश्याम सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राधिका सिंह, प्यारी सिंह, भोलानाथ सिंह, मंजू सिंह, राजीव सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
.jpg)