जमैथा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जमैथा गांव में आदि गंगा गोमती के तट पर यमदग्नि ऋषि के तपोस्थली पर दीवाली के दूसरे दिन यम द्वितीया को लगने वाले मेले ने आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।ज्ञात हो कि मेले में शामिल होने के लिए जनपद ही नहीं, अन्य जनपदों के लोग भी आते हैं।सुबह से ही मेले में आये महिलाओं व पुरुषों ने गोमती नदी में स्नान किया। उसके बाद लोगों ने परमहंस की समाधि पर दर्शन—पूजन किया। उसके बाद आस—पास के दर्जनों गांवों के महिलाओं ने कढ़ाही चढ़ाया। पूड़ी और हलवा बनाकर मां अखण्ड देवी (अखड़ो देवी) को चढ़ाया। मेले में आयी महिलाओं ने जहां श्रृंगार प्रसाधन व गृहस्थी का सामान खरीदा। वहीं बच्चों ने खिलौने खरीदे और झूले का आनंद उठाये। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स आयी थी।
वहीं थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे लगातार मेले का चक्रमण करते रहे। मेले की व्यवस्था में समाजसेवी व पूर्व प्रमुख आशुतोष सिंह, मुन्ना यादव, प्रधान अमरसेन यादव, मुलायम यादव, प्रण विजय सिंह, हेमंत यादव, संजय शुक्ला, हरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग लगे रहे। मेले में आये विशिष्ट लोगों को परमहंस आश्रम के महंत राजन दास जी महाराज ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)