screenshot

खेल दिवस के तीसरे दिन ’’सन्डे ऑन साइकिल’’ का आयोजन

Bharat Ka News

 खेल दिवस के तीसरे दिन ’’सन्डे ऑन साइकिल’’ का आयोजन


    Bharatka news:क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि ’’खेल दिवस’’ पर तीसरे दिन भारत सरकार की गाईडलाइन्स के अनुसार ’’सन्डे ऑन साइकिल’’ का आयोजन 31 अगस्त 2025 को इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रातः 7.30 बजे से वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर तक आयोजित किया गया जिसमें खिलाड़ी, अधिकारी और प्रशिक्षक के साथ ही मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव ने भी प्रतिभाग किया।
               साइकिल रेस स्टेडियम से पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गेट तक पुनः इन्दिरा गांधी स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई। साईकिल रेस का उद्देश्य खिलाड़ियों के साथ ही जन सामान्य को फिट रहने के साथ खनिज तेल पर देशवासियों की निर्भरता को कम करने के साथ ही उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।
           साईकिल रेस का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री श्यामबाबू यादव,  जिला पंचायत सदस्य द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।




           इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में लगे कार्मिकों द्वारा अपने दायित्वों भली-भांति निर्वहन किया गया। साइकिल रेस के समापन के साथ ही खेल दिवस का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो गया।
            क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों के साथ खेल कर्मचारियों के प्रति अपना आभार प्रकट किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!