screenshot

मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस ने किया जन चौपाल

Bharat Ka News


 मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस ने किया जन चौपाल


*मजदूरों का हक छीनकर गरीबों को गुलाम बनाना चाह रही है मोदी सरकार - श्रीमती मंजू संत*

मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर) केन्द्र की मोदी सरकार गरीबी की जगह गरीबों को ही खत्म कर उन्हें उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हाथों गुलाम बनाने की साजिश कर रही है, कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा सरकार की इस साजिश को सफल नहीं होने देगा। उक्त बातें नडार गांव में कांग्रेस पार्टी की ब्लाक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा के द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिला कोआर्डिनेटर श्रीमती मंजू संत ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित हुए रविवार को कहा। श्रीमती मंजू संत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मनरेगा कानून के तहत गरीबों, महिलाओं और अकुशल मजदूरों को गांव में ही गारंटी के तहत रोजगार देने का कानून बनाया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर राजेश कुमार कुमार राकेश ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, मजदूरों, और महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए काम करती है किंतु भाजपा उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश के पूर्व मुख्य संगठक एवं जौनपुर कांग्रेस के प्रभारी सुधाकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा और गरीबों के अधिकार को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है, कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक लडाई लड रही है। सुधाकर तिवारी ने आगे कहा कि सरकार की कुनीतियो के कारण देश में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया है, जनता का भरोसा सरकार से उठ चुका है , छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बर्बाद हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों, मजदूरों, छात्रों और किसानों के अधिकार की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है, मोदी सरकार के गलत मंसूबों को हम सफल नहीं होने देंगे, मजदूरों को न्याय दिलाने तक कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा। चौपाल को मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोआर्डिनेटर डा.राकेश मिश्रा मंगला गुरु, जिला सचिव संतोष पाण्डेय, अशोक सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ललित चौरसिया,ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता,पप्पू सिंह, सरिता देवी, संतरा देवी, सीता देवी, श्रीप्रकाश प्रकाश सरोज, पवन यादव,सुरेश दूबे, प्रेमचंद सरोज, रामकुमार सरोज, पूर्णमाशी बेनवंशी, छोटेलाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!