screenshot

जौनपुर:- संविधान अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है: कुलपति

Bharat Ka News

 संविधान अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है: कुलपति

पूविवि में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, एनसीसी कैडेटों ने तिरंगे को दी सलामी

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन में गणतंत्र दिवस पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने ध्वजारोहण किया। विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेटों तथा पूर्व सैनिक सुरक्षाकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। कुलपति ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को नमन किया। उत्कृष्ट शोध कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। 23 जनवरी से चल रहे उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का भी समापन हुआ।
इस मौके पर कुलपति ने कहा कि हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। इस गणतंत्र की रक्षा, उसका सम्मान बनाए रखना और उसे सुदृढ़ करना हम सभी का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। पूविवि आज देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और इस उपलब्धि के पीछे विश्वविद्यालय परिवार का सामूहिक परिश्रम, समर्पण और निष्ठा निहित है।
कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह, उप कुलसचिव अजीत सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. प्रमोद यादव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राम नारायण, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश, प्रो. राज कुमार, प्रो. सुरजीत यादव, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. चन्दन सिंह, पंकज सिंह, राधेश्याम सिंह, सुशील प्रजापति, रामजी सिंह, रमेश यादव सहित तमाम शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!