जौनपुर में होली मिलन समारोह में शामिल हुए बृजभूषण शरण सिंह
तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में क्षत्रिय वैश्य समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। पुलिस लाइन से घोड़े और बैंड-बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में धनंजय सिंह और बृजेश सिंह समेत कई लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
बृजभूषण शरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और फागुन गीत गाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पिछले 8 वर्षों से परंपरागत रूप से किया जा रहा है और समाज को जोड़ने का काम करता है।
