शत-प्रतिशत रहा एनडीपीएस का रिजल्ट, 95.6% के साथ अंशिका सिंह बनीं टॉपर
सीबीएसई हाईस्कूल में न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल का दबदबा, अंशिका ने किया टॉप
शाहगंज जौनपुर;- सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, शाहगंज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने से विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी। इस वर्ष विद्यालय की छात्रा अंशिका सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे शाहगंज क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। वहीं राहुल विश्वकर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अलावा राहीन, विपुल, रेहान, अली अब्बास सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर अंक अर्जित कर विद्यालय की उपलब्धियों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
विद्यालय के प्रबंधक कैप्टन अरशान बर्लास, सचिव मिर्जा अजफर बेग एवं प्रधानाचार्य प्रभात पाठक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

