मेधावी छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, शानदार रहा परीक्षा परिणाम
मड़ियाहूं जौनपुर:- तहसील क्षेत्र के शिवपुर स्थित श्री बाबा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय में प्रथम स्थान कमरान खान ने 91% अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान पर अमूल्य कुरील तथा अनुभव सिंह ने 90% अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान आयुष मौर्य ने 89% अंक के साथ प्राप्त किया। इसके अलावा वैभव पाल (88%), श्रेया श्रीवास्तव एवं आदर्श मौर्य (87%), स्मृति सरोज एवं रिंकी गौतम (85%), मानस जायसवाल (84%) ने भी शानदार अंक अर्जित किए।
अन्य होनहार विद्यार्थियों में कुशाग्र यादव एवं निखिल यादव (81%), पूजा यादव एवं निलेश यादव (80%), आलोक यादव (79%), आस्था पटेल (77%), अश्वनी यादव (73%), स्नेहा यादव (71%) एवं शिवांगी पाल (70%) ने भी सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एम.के. यादव ने बताया कि यह सफलता शिक्षकों के कठिन परिश्रम और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। विद्यालय में समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराकर नियमित पुनरावृत्ति कराई जाती है, जिससे छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक पन्नालाल यादव ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
