सीबीएसई हाईस्कूल में अफरीदी सिद्दीकी का शानदार प्रदर्शन, 95.6% अंक हासिल
डालिम्स सनबीम के छात्र अफरीदी ने बढ़ाया मान
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जनपद के मानीकलां निवासी छात्र मो. अफरीदी सिद्दीकी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही परिवार व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मो. अफरीदी सिद्दीकी, भारत प्रेस क्लब वाराणसी मंडल अध्यक्ष व एक हिन्दी दैनिक के उप संपादक डॉक्टर इम्तियाज अहमद के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल, जौनपुर से प्राप्त की, जबकि आगे की पढ़ाई डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा में की। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर उन्होंने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अपनी सफलता का श्रेय अफरीदी ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। परिणाम की जानकारी मिलते ही परिजनों व परिचितों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
बधाई देने वालों में भारत प्रेस क्लब के संस्थापक मो. अरशद खान (पूर्व विधायक), नेशनल चेयरमैन डॉक्टर नासिर खान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जयेश सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिल्पी सिंह, ओम प्रकाश प्रजापति, तहमीर हसन ‘शिबू’, मेराज मास्टर, आनंद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रियाजुल हक, डॉक्टर संदीप कुमार मिश्र, वसीम अहमद, शब्बीर हैदर अम्मार समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।
