screenshot

महिला थाना में आपसी सहमति से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, हुई विदाई

Bharat Ka News

 महिला थाना में आपसी सहमति से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, हुई विदाई



जौनपुर:मिशन शक्ति केंद्र पर प्राप्त एक प्रार्थना पत्र के मामले में महिला थाना जौनपुर में पुलिस की मध्यस्थता से एक परिवार टूटने से बच गया। ग्राम एकौना, थाना गौराबादशाहपुर निवासी आवेदिका रूपा पुत्री रामसागर और विपक्षी चंद्रभान पुत्र लाल जी निवासी ग्राम खुटहन के बीच चल रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाया गया था। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उन्हें साथ रहने व आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। महिला थाना प्रभारी के समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष अपनी पुरानी कड़वाहट भूलकर आपसी सहमति से सुलह-समझौते के लिए तैयार हो गए। इसके बाद थाना परिसर में ही दोनों पक्षों की रजामंदी से विदाई कराई गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!