screenshot

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

Bharat Ka News


 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

चौकियां धाम, जौनपुर। जौनपुर—आजमगढ़ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया के पास एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा निवासी राहुल गौतम पुत्र शिव प्रसाद गौतम मंगलवार शाम को किसी जरूरी कार्य से जौनपुर शहर आया हुआ था। उक्त कार्य के बाद रात में राहुल गौतम अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। बाइक सवार राहुल जैसे ही जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया के पास पहुंचा तभी रात के साढ़े 11 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया।
परिणामस्वरूप बाइक सवार राहुल गौतम (21) की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के पास स्थानीय काफी लोग जुट गये। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी चौकियां राम प्रकाश यादव फोर्स के साथ पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!