सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ आयोजन
इस मौके पर पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर जी ने जौनपुर में आयोजित कई सेवा बस्तियों के स्वास्थ्य सेवा शिविर का भ्रमण किया। साथ ही कहा कि वंचित वर्ग की विभिन्न माध्यमों से की गयी सेवा ही सही मायने में समाज में मानवीय गुणों को प्रतिस्थापित करने में मदद करता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार एक—दूसरे की मदद करनी चाहिये। इसी क्रम में जिला संघचालक डा. सुभाष जी ने कहा कि बाबा साहब जयन्ती पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सेवा भारती जौनपुर एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा जौनपुर में 22 सेवा बस्तियों में लगाये गये स्वास्थ्य सेवा शिविर से समाज के हजारों जरूरतमन्दों को स्वास्थ्य लाभ मिला है तथा इससे सामाजिक समरसता स्थापित करने में बहुत मदद मिलेगी।
शिविर को सफल बनाने में सेवा भारती जौनपुर द्वारा नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डा. संजय सिंह से समन्वय स्थापित करते हुए एनएमओ के चिकित्सकों तथा उमानाथ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल/चिकित्सकों से भरपूर सहयोग प्राप्त किया गया जिसके लिये सेवा भारती के विभागाध्यक्ष डा. तेज सिंह ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख राजीव सिंह के नेतृत्व में शिविर को सफल बनाने के लिये सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। शिविर का संयोजन एवं संचालन सेवा भारती के जिला महामंत्री ने किया।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डा. पवन चौरसिया, डा. मुकेश शुक्ल, डा. राजेश मौर्य, डा. रश्मि मौर्या, कोषाध्यक्ष सीए सुजीत अग्रहरि, संतोष कुमार, सुधीर सिंह, रामचन्द्र श्रीमाली, प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, ओमित साहू, शशांक श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, गौरव सिंह, किरण सिंह, मीना यादव, राजेश कुमार, धर्मेन्द्र निषाद, रंगीले निषाद, अमित निगम, सूरज भारत, प्रदीप मौर्य, रिशु पंडा, चंद्रजीत यादव, अमित चौहान, वेद प्रकाश निषाद, प्रशांत उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, राजीव त्रिपाठी, अतुल सिंह, रतन लाल जी, सत्य प्रकाश, वीरेन्द्र सिंह, अवधेश जी, कमलेश जी, धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता, नारायण मॉडलवाल, दिनेश जी, चन्दन जी के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

.jpg)