व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: संजीव साहू
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय इकाई का शपथ ग्रहण सम्पन्नखेतासराय, जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय इकाई का शपथ ग्रहण समारोह डीएनएस पब्लिक स्कूल प्रांगण में होली व ईद मिलन समारोह के बीच सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने खेतासराय अध्यक्ष यशपाल सोनकर, महामंत्री राजेश गुप्ता समेत सभी पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। साथ ही कहा कि व्यापारी हित के लिए लखनऊ से लेकर बनारस तक सभी आंदोलन किया जायेगा। कहीं भी किसी व्यापारी का कोई भी अधिकारी उत्पीड़न नहीं कर पायेगा, क्योंकि सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठा व्यापारी और बड़े शोरूम का व्यापारी हमारे लिए एक बराबर है। अधिकारी, कर्मचारी से लेकर कोई भी हो लेकिन व्यापारियों का हित सबसे पहले मेरी प्राथमिकता में शामिल हैं।
शपथ लेने वाले अन्य पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष फखरुद्दीन अंसारी, 3 उपाध्यक्ष पप्पू सोनकर, बबलू अंसारी, रामबाबू बिन्द आदि रहे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष/भाजपा नेता रूपेश गुप्ता ने व्यापारी हित के लिये हर सम्भव सहयोग और व्यापारियों का होने वाले उत्पीड़न के विरोध में खुलकर आंदोलन करने का भरोसा दिया। वहीं मोनू गुप्ता ने कहा कि व्यापारी कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। हमारे लिए सभी व्यापारी एक समान हैं।
साथ ही जिला कोषाध्यक्ष किशन सोनकर, जिला उपाध्यक्ष शेखर साहू आदि वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रवि बरनवाल ने किया।
इस अवसर पर स्वामी नारायण, राधेश्याम जायसवाल, भृगुनाथ जायसवाल, रवि बरनवाल,
सोचन सेठ, मनीषा सोनी, रेशमा प्रजापति, कृपा विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, फूलचन्द यादव, दीपचन्द सोनकर, विमलेश यादव, ओम सोनी, जोगिंदर राजभर, पुष्पा चौबे, अरशद अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

.jpg)