screenshot

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, विधायक जगदीश नारायण राय ने बच्चों को किया प्रेरित

Bharat Ka News

 स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, विधायक जगदीश नारायण राय ने बच्चों को किया प्रेरित



जौनपुर।
सरकार की मंशा के अनुरूप नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कबिरुद्दीनपुर, धर्मापुर में स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री जगदीश नारायण राय एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार वैश्य द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार वैश्य ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जीवन में शिक्षा की उपयोगिता समझाई और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कक्षा 6 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया, वहीं कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्रों को अंकपत्र वितरित कर उन्हें विद्यालय से विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं अन्य अतिथियों ने गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए जागरूक भी किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक महेंद्र कुमार यादव, पद्माकर राय, मीरा यादव, प्रज्ञा, आनंद सिंह, विजय कुमार, गोमती, हीरावती, उर्मिला देवी सहित अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अचल हरीमूर्ति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!