जौनपुर में ‘चंद्र ईएनटी क्लिनिक’ का शुभारंभ, डॉ. राजेश कुमार को चिकित्सकों ने दी बधाई
शहर में नाक, कान, गला एवं मुख रोगों के उपचार के लिए ‘चंद्र ईएनटी क्लिनिक’ का शुभारंभ किया गया। इस क्लिनिक का संचालन एमएलएन मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद से एमबीबीएस, एमएस (ईएनटी) डॉ. राजेश कुमार द्वारा किया जा रहा है।
क्लिनिक के उद्घाटन अवसर पर जौनपुर के कई प्रतिष्ठित डॉक्टर मौके पर पहुंचे और डॉ. राजेश कुमार को नए हॉस्पिटल की स्थापना पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि इस क्लिनिक के खुलने से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द का माहौल रहा और सभी ने नए क्लिनिक के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

