screenshot

डेंगू-मलेरिया की जांच के साथ गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी, प्रभारी बोले- जागरूकता है मकसद

Bharat Ka News

 शाहगंज सोंधी ब्लॉक के आरोग्य मेले में 195 मरीजों का उपचार, मुफ्त दवा वितरण



डेंगू-मलेरिया की जांच के साथ गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी, प्रभारी बोले- जागरूकता है मकसद




शाहगंज जौनपुर


विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में कुल 195 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में मरीजों की जांच के साथ-साथ उन्हें आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज सोंधी में आयोजित मेले में डॉक्टर मो. साजिद ने 44 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान डेंगू, मलेरिया एवं बुखार से संबंधित जांच भी की गई। एएनएम विनीता मौर्या ने गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की, जबकि लैब टेक्नीशियन गुलाब यादव ने मरीजों के रक्त की जांच की।

इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंगर में डॉक्टर एहतेशामुद्दीन ने 36 मरीजों का उपचार किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरावां में डॉक्टर विवेकानंद कुशवाहा ने 48 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताखा में डॉक्टर स्मृति यादव ने 35 मरीजों का उपचार किया, जबकि पीएचसी मदरहां में डॉक्टर सुधाकर चौहान ने 12 मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान की। वहीं, पीएचसी बीबीगंज में डॉक्टर मसूद अहमद खान ने 20 मरीजों का उपचार किया।  प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि आरोग्य मेले के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा साफ-सफाई अपनाने की अपील की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!