जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कचगांव के नए कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
वार्डो में साफ- सफाई कर रहे सफाई कर्मियो से संवाद करके उनके कार्यों की किए सराहना
जफराबाद जौनपुर
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने रविवार को दोपहर में नगर पंचायत कचगांव के नए कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बता दें कि रविवार को दोपहर में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र नगर पंचायत कचगांव के वार्ड नं 2 में बने नए कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूरा कार्यालय परिसर लगभग पूर्ण बना हुआ मिला। कार्यालय भवन में कुछ अधूरे पड़े कार्यो को जिलाधिकारी ने पूर्ण करने का सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान ही जिलाधिकारी ने सी आर ओ अजय अम्बष्ठ के साथ वार्ड में साफ- सफाई व्यवस्था को भी परखा। जिसमें सफाई व्यवस्था बेहतर पाए जाने पर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने नगर पंचायत के चेयरमैन फिरोज अहमद खान, ईओ चंदन सिंह गौड़ व सफाई कर्मियो की सराहना किए।
इस दौरान सी आर ओ अजय अम्बष्ठ, चेयरमैन फिरोज अहमद खान, ईओ चंदन सिंह गौड़, परवेज अहमद खान, लिपिक आसिफ खान, दिवाकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
