screenshot

जिला सेवायोजन कार्यालय, कैम्पस में 18 मई 2026 को होगा रोजगार मेला का आयोजन

Bharat Ka News


 जिला सेवायोजन कार्यालय, कैम्पस में 18 मई 2026 को होगा रोजगार मेला का आयोजन



जौनपुर 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, सेवायोजन उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के कम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर में दिनांक 18 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है, शैक्षिक योग्यताः-हाईस्कूल, इंटर, आई०टी०आई०, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण, 18 से 45 वर्ष के प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है।
                   जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आईडी प्रूफ बायोडाटा सहित वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर लाभान्वित हो सकते है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!