screenshot

डम्फर ड्राइवर को मारपीट कर 90 हजार लूट का आरोप, 5 पुलिस के हिरासत में

Bharat Ka News


 डम्फर ड्राइवर को मारपीट कर 90 हजार लूट का आरोप, 5 पुलिस के हिरासत में

सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित मेहरावां सोनिकपुर पीजी कालेज के पास बीती रात लगभग 11 बजे एक डम्फर रोककर चालक को मारपीट कर 90 हजार रुपये लूट लिये जाने के आरोप के बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले 5 युवकों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
ज्ञातव्य है कि सलहदीपुर गांव निवासी डम्फर का चालक धौरइलगांव निवासी नीरज सिंह के घर बालू उतारकर लौट रहा था तभी पीजी कालेज के पास विपरीत दिशा से एक शादी समारोह से स्कॉर्पियो से लौट रहे कुछ युवकों का वाहन डम्फर से धक्का लग गया। डम्फर चालक अपना वाहन लेकर चला गया लेकिन आरोप के अनुसार स्कार्पियो सवार युवक डम्फर का पीछा करके नेशनल हाईवे सड़क पर तरसावां मोड़ पर रोककर चालक की पिटाई कर उसके बालू के 90 हजार रूपये लूट लिये तभी गश्ती पुलिस पहुंच गयी और मारपीट करने वाले 5 युवकों को हिरासत में लेकर डम्फर और स्कॉर्पियो को थाने ले आयी जबकि कुछ अन्य लोग भाग गये। डम्फर चालक ने मारपीट करने और 90 हजार रुपए लूट लिये जाने का अपने तहरीर में आरोप लगाया है जिस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!