ओवरटेक को लेकर दबंगई, चार युवक गिरफ्तार
बरसठी जौनपुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में मारपीट व दबंगई करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चार पहिया वाहन भी बरामद कर सीज कर दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर रात वाहन ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गुलाब यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी सोरांव थाना कर्नलगंज, प्रयागराज; जितेंद्र यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी हमजापुर थाना सरायख्वाजा, शिवम यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी सवैया थाना मीरगंज तथा सौरभ यादव पुत्र कालिका प्रसाद यादव निवासी उमरगंज थाना पवारा, जनपद जौनपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके पास से बरामद स्कॉर्पियो UP70HS5401 और अर्टिगा MH47BY0341को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट व शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय भेज दिया गया है।
