screenshot

डीएम ने एसपी के साथ परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

Bharat Ka News

 डीएम ने एसपी के साथ परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु टी.डी. इण्टर कॉलेज में बनाये गये परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की बैठने व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा को शासन की मंशानुरूप पूर्ण निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाय तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक वर अनुपम सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र के आस—पास सतत निगरानी बनाए रखें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाय जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!