screenshot

अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में लगा रात्रि जनचौपाल

Bharat Ka News

 अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में लगा रात्रि जनचौपाल

जनप्रतिनिधिगणों ने स्टालों का किया अवलोकन एवं लिया जानकारी

जौनपुर। मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देशों के क्रम में चयनित विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय स्थित अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में रात्रि जन चौपाल लगा जिसका शुभारम्भ विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन पात्र व्यक्तियों के पास आवास नहीं है, उन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जाय। साथ ही पात्रों के राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाय। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे तथा गांव को पेयजल, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित किया जाय।
इसी क्रम में विधायक मड़ियाहूं ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि सभी लोग एकत्र होकर यह जानने एवं परखने के लिए उपस्थित हुए हैं कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर किस प्रकार क्रियान्वित हो रही हैं। ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय में भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संवेदनशीलता का परिणाम है कि अतिंम पायदान के व्यक्ति के जीवन को सवारने का कार्य किया जा रहा है जिसके क्रम मे इस बनवास बस्ती में रात्रि चौपाल का आयोजन करके उन्हे शासन से संचालित सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं गरीब परिवारों को सशक्त बनाया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील किया कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के पात्र लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस दौरान जनप्रतिनिधिगणों ने स्टालों का अवलोकन किया और शासन से संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही पौधरोपण करते हुये वातावरण संतुलन का संदेश दिया। जनप्रतिनिधिगणों ने सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के तहत अखिलेश कुमार और पिन्टु कुमार को ई्र रिक्शा वितरित किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत रंजना वनवासी, पूजा, सीमा, रवि, अरविन्द पारो, सीता, बीर बहादुर, सीमा को श्रम कार्ड, सीता सुषमा, उर्मिला, मीरा को अन्त्योदय कार्ड, कवित, सविता, मल्लन देवी को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योगना, मुन्ना को पीएम सुर्यघर योजना सहित अन्य को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
इस दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय में कुल 3078 की जनसंख्या निवास करती है जिनमें 1498 पुरुष एवं 1580 महिलाएं शामिल हैं। पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 149 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 45 आवास स्वीकृत एवं निर्मित किये गये हैं। ग्राम पंचायत में 120 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत 227 वृद्धावस्था पेंशन, 62 निराश्रित महिला पेंशन तथा 28 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी हैं। मनरेगा के अन्तर्गत 206 जॉब कार्डधारक, 987 आयुष्मान कार्डधारक तथा 89 अन्त्योदय एवं 520 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक लाभान्वित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत में 78 इंडिया मार्क हैण्डपम्प संचालित हैं तथा 19 स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में कुल 69 लोगों की आबादी निवास करती है। यहां मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 19 आवास, 9 शौचालय तथा 3 पेंशन लाभार्थी हैं। बस्ती में 23 जॉब कार्डधारक, 15 आयुष्मान कार्ड धारक परिवार, 11 अन्त्योदय एवं 7 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। पेयजल सुविधा हेतु 4 इंडिया मार्क हैण्डपम्प संचालित हैं तथा 1 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि जितने भी योजना से लाभ से अभिसिंचित करने से रह गया है, शीघ्र ही अवशेष को भी योजनाओं से लाभान्वित करा दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड रामपुर के आईएसओ प्रमाणीकरण हेतु बधाई देते हुये प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री स्कन्द पटेल, केपी मिश्रा0, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, खण्ड विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर के अधीक्षक डा. प्रभात यादव ने स्वास्थ्य से सम्बन्धित सभी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही निर्देशानुसार NTEP स्टाफ एसटीएस मुकेश सरोज एवं एसटीएलएस अखिलेश सिंह ने 100% टीबी की स्क्रीनिंग का कार्य को पूर्ण करते हुये 2025 एवं 2026 के टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गयी।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!