screenshot

जौनपुर का शिष्टमंडल मिला राज्यपाल से

Bharat Ka News


 जौनपुर का शिष्टमंडल मिला राज्यपाल से



जौनपुर

जौनपुर के एक शिष्टमंडल ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राज्यपाल ने लिखा कि आज लोक भवन में उत्तर प्रदेश के जौनपुर से आये वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने असम का पारम्परिक अंगवस्त्रम् सभी अतिथियों को पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान असम और उत्तर प्रदेश की समृद्धि और आध्यात्मिक परम्पराओं, गौरवशाली संस्कृति, विरासत तथा पर्यटन की विशिष्टताओं पर चर्चा हुई। राज्यपानल से मिलने वालों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, पत्रकार संघ अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम, प्रदीप सिंह सफायर, अजीत कुमार सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह और विनय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य जनों ने महामहिम को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने शिष्टमंडल का आत्मीय स्वागत किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!