screenshot

जौनपुर के होनहारों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते पदक

Bharat Ka News

 जौनपुर के होनहारों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते पदक

मथुरा के चैम्पियनशिप में मिला 4 स्वर्ण, 5 रजत एवं 6 कांस्य

जौनपुर। मथुरा में आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 5 रजत एवं 6 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम किया। उक्त प्रतियोगिता मथुरा के सोम आश्रम के हाल में आयोजित रहा। इस बाबत जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव व अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू ने बताया कि जनपद के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुये प्रतियोगिता में भाग लिया। महिला वर्ग में आयुषी रावत, आदित्य सिंह और पुरुष वर्ग में आदर्श मौर्य, गगन कनौजिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खुशी सोनी, अनोखी कनौजिया, दिव्यांश साहू, मृदुल ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं पीहू केडिया, वेदांत यादव, अंश यादव, वीर कुमार, मेडी, मायरा ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। मथुरा से लौटे खिलाड़ियों का एसोसिएशन के मैनेजर शुभम गुप्ता, प्रशिक्षक विपिन कनौजिया, महिला मैनेजर अन्नू सिंह सहित तमाम अभिभावकों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। साथ ही मीठा खिलाकर जीत की बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!