screenshot

जमैथा में लक्ष्मी देवी ट्रस्ट की बड़ी पहल; संस्थापक शिव कुमार मधुकर ने ग्रामीणों को बांटे 100 पौधे

Bharat Ka News

 जमैथा में लक्ष्मी देवी ट्रस्ट की बड़ी पहल; संस्थापक शिव कुमार मधुकर ने ग्रामीणों को बांटे 100 पौधे


जौनपुर :10 जुलाई 2026:पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को जमैथा गांव में एक सराहनीय पहल की गई। लक्ष्मी देवी ट्रस्ट के संस्थापक शिव कुमार मधुकर द्वारा ग्रामीणों के बीच 100 फलदार और छायादार पेड़ों (पौधों) का वितरण किया गया।पौधों का वितरण करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक श्री शिव कुमार मधुकर ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा देने के लिए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वे इन पौधों को केवल रोपे ही नहीं, बल्कि एक बच्चे की तरह इनकी देखभाल और सुरक्षा करने का भी संकल्प लें।इस सामाजिक और कल्याकारी कार्य के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से प्रणविजय सिंह, शशांक श्रीवास्तव, अंकित कुमार, राम कुमार मधुकर, गोलू विश्वकर्मा, अमरेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह और पिंटू विश्वकर्मा सहित तमाम स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस मुहिम की सराहना की।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!