सेवा, समर्पण और मानवता के जीवंत प्रतीक हैं चिकित्सक: सीएमओ
लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने 25 डॉक्टरों को किया सम्मानितजौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा चिकित्सक दिवस के अवसर पर शहर के एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने कहा कि चिकित्सक केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के जीवंत प्रतीक हैं। समाज के प्रति उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। समाज में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से योगदान दे रहे चिकित्सकों को सम्मानित करके क्लब ने बहुत ही पुनीत कार्य किया है। समारोह में आईएमए की अध्यक्षा डॉ. शुभा सिंह, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. रामअवध यादव, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. जीसी सिंह, डॉ. सुलोचना सिंह, डॉ. वीणा त्रिपाठी, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. मिर्जा मोहम्मद मेहर अब्बास, नीमा के अध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्या, डॉ. आलोक यादव, डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. सबा, डॉ. सज्जाद मेहदी, डॉ. श्रवण यादव, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. रश्मि मौर्य, डॉ. नरेन्द्र यादव, डॉ. पूजा यादव सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे। क्लब की ओर से सभी चिकित्सकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सै. हसनैन कमर दीपू ने की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। संचालन क्लब के सचिव नवीन मिश्रा ने किया, जबकि सह-संचालन प्रज्ञा जी ने किया। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रतिमा गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष देवेश गुप्ता, एमजेएफ दीपक चिटकारिया, धनंजय पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, धीरज गुप्ता, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रतिमा गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार सिंह, संतोष साहू, गणेश गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अनिल कुमार पाण्डेय, अनिल अग्रहरि, ओमित साहू, खुशबू जायसवाल, संयोजक गौरव श्रीवास्तव, मुकेश मौर्य, लायंस क्लब मेन के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य मुस्तफा शम्सी आदि उपस्थित रहे। अंत में क्लब के कोषाध्यक्ष ऋषिदेव ने आभार व्यक्त किया।

