screenshot

मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम का कुलपति ने किया स्वागत

Bharat Ka News

 मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम का कुलपति ने किया स्वागत


 
जौनपुर


 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित अपर महानिदेशक (एडीजी), एनसीसी उत्तर प्रदेश मेजर जनरल गौरव गौतम के विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पारंपरिक सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया और आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों से अवगत कराया।

मुख्य अतिथि के साथ ग्रुप कैप्टन विकास पंजियार, ग्रुप कमांडर एनसीसी वाराणसी ग्रुप ‘बी’ तथा कर्नल आलोक सिंह धर्मराज, कमांडिंग ऑफिसर, 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर भी विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, दीक्षांत समारोह की रूपरेखा तथा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बैठक के दौरान समारोह की व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए अधिकारियों को परिसर का संक्षिप्त अवलोकन भी कराया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह तथा वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि 30वां दीक्षांत समारोह शैक्षणिक गरिमा, अनुशासन और उत्कृष्ट आयोजन का नया उदाहरण प्रस्तुत करेगा तथा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक अवसर सिद्ध होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!