screenshot

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेसियों ने निकाली विजय जुलूस

Bharat Ka News

 धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेसियों ने निकाली विजय जुलूस



*छात्रों और अविभावकों से माफी मांगे प्रधानमंत्री - राकेश मिश्रा* 

जौनपुर- पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज किए जाने की निन्दा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से विजय जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों का काफिला दिवानी न्यायालय तिराहे पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ। विजय जुलूस का नेतृत्व करते हैं कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के विशाल आंदोलन और नेता प्रतिपक्ष जननायक श्री राहुल गांधी जी सरकार पर बनाये गये व्यापक दबाव के कारण हो पाया। राकेश मिश्रा ने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और राहुल गांधी की जीत बताते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा छात्रों के ऊपर किया गया बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज ब्रिटिश हुकूमत की यादें ताजा कर रही है, देश में हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लाठियो और पुलिस के दम पर दबाना लोकतंत्र की हत्या है, कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने सरकार के इस कृत्य की निन्दा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की विफलताओं के कारण देश में बीस से अधिक छात्रों ने आत्महत्या कर लिया ,परीक्षाएं यदि पारदर्शी और निष्पक्ष रही होती तो होनहार छात्रों को आत्महत्या न करनी पड़ती। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नीट परिक्षार्थियों की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि दिवंगत छात्रों, उनके अविभावकों और पुलिस की पिटाई से घायल हुए छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। आरिफ खान ने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं के कारण देश के युवा सड़कों पर धक्के खाने और बेरोजगारी का दंश झेलने पर मजबूर हो गये है। देश की युवा पीढ़ी भाजपा और नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज सोनकर ने कहा कि देश अब भाजपा के कुशासनो से ऊब चुका है, जनता और भारत की नयी पीढ़ी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की तरफ आशा और उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. राकेश मिश्र मंगला गुरु, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर एवं लाल प्रकाश पाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लाल प्रकाश पाल, विनय तिवारी, इरशाद खान, अनिल सोनकर, अनिल दुबे आजाद,हरेन्द्र मौर्या, गौरव सिंह शनी, सभासद शहनवाज मंजूर,अमन शुक्ला,रामसिंह बांकुरे, ओमकार यादव, मनभावती दूबे, फैयाज हाशमी,जयप्रकाश मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता, अनुरुद्ध पटेल, रमेश बेबी, अरविंद यादव, सुभाष सिंह,इकबाल हुसैन,आदिल शेख, रामदरश, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!