मंगेश यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर समाजवादी कुटिया की नेक पहल
ऋषि यादव ने मंगेश के परिवार के लिये लगवाया हैण्डपम्प, लोगों ने सराहा
जौनपुर। सुल्तानपुर जनपद में गत वर्ष फर्जी एनकाउण्टर में मारे गये मंगेश यादव की शनिवार को द्वितीय पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने मंगेश के गांव अगरौरा—बक्शा पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इतना ही नहीं, गांव में पानी की समस्या को देखते हुये पीड़ित परिवार के लिये श्री यादव ने समाजवादी कुटिया परिवार की तरफ से सप्रेम भेंट के रूप में इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगवा दिया। इस मौके पर जुटे लोगों के बीच ऋषि यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शोषित, वंचित और पीड़ित समाज के साथ खड़ी है। साथ ही न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही जिन्होंने मंगेश यादव को श्रद्धांजलि देते हुये समाजवादी कुटिया के इस नेक एवं पवित्र कार्य की सराहना करते हुये ऋषि यादव को धन्यवाद दिया।
.jpg)
.jpg)