शिशु मन्दिर में हुई वेश प्रतियोगिता, 15 अगस्त को सम्मानित किये गये अव्वल आये बच्चे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वेश प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता की निर्णायक सीमा सिंह चौहान एवं चंद्रा गुप्ता रहीं जिन्होंने निम्नलिखित भैया बहनों का चयन किया।शिशु वर्ग में बहन वामिका मिश्रा, बहन अक्षिता सिंह प्रथम, बहन प्रिंसी गुप्ता द्वितीय, बहन आस्था साहू, अनामिका गुप्ता तृतीय आयी। बाल वर्ग में बहन गौरी जायसवाल, रिया यादव प्रथम, बहन श्रेया सिंह, बहन ज्योति प्रजापति, भैया अर्जुन द्वितीय, बहन श्रेयांशी मोदनवाल, भइया तेजल सिंह, भैया अगस्त्या गुप्ता तृतीय आये।
किशोर और तरुण वर्ग में बहन सृष्टि सिंह प्रथम, भैया ओम गुप्ता, बहन पल्लवी सिंह द्वितीय, बहन हिमांशी पाल, भैया अंश मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने सभी विजय भैया—बहनों को शुभकामना देते हुये बताया कि इसका पुरस्कार वितरण आगामी 15 अगस्त को किया जायेगा। उक्त अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)