screenshot

जौनपुर में ‘शाम इंकलाबी’ कार्यक्रम, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने युवाओं को राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

Bharat Ka News

 जौनपुर में ‘शाम इंकलाबी’ कार्यक्रम, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने युवाओं को राष्ट्रसेवा का दिया संदेश





जौनपुर। बंसफा में राष्ट्रवादी नौजवान सभा द्वारा आयोजित “शाम इंकलाबी” कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भगत सिंह, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन व संघर्ष को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों और सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से अन्याय और भेदभाव के खिलाफ खड़े होने तथा राष्ट्रहित और समाजसेवा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!