शिक्षक हमारे जीवन को ज्ञान का प्रकाश देते हुए अनुशासन के मार्ग पे ले जाते है डॉ: क्षितिज शर्मा
लायंस क्लब जौनपुर गोमती के 35 वें शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित हुए शिक्षक।जौनपुर लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय बारीनाथ उर्दू बाजार, जौनपुर के सभागार में 35 वां शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में सीमित संसाधनों में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे विद्यालय के समस्त शिक्षको/ शिक्षिकाओं के साथ साथ शिक्षा के माध्यम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में श्री गणेश दत्त उपाध्याय (प्रधानाचार्य) ,दिलीप कुमार पाठक (प्रधानाचार्य) संजय कुमार तिवारी, (आचार्य),श्रीमती वंदना अस्थाना (आचार्या ), रजनीश कुमार सिंह (आचार्य), राजबहादुर यादव (आचार्य), यशवंत सिंह(आचार्य),श्रीमती कल्पना सिंह (आचार्या), श्रीमती आरती प्रजापति(आचार्य), शशी प्रकाश विश्वकर्मा(आचार्य) बृजेश कुमार उपाध्याय(आचार्य), सुनील कुमार(आचार्य) श्रीमति साधना दुबे (आचार्य) नीरज कश्यप(आचार्य), रचना सोनकर(आचार्या), प्रवीण कुमार मौर्या(आचार्य) श्रीमति शालनी श्रीवास्तव(आचार्या), अंजलि मौर्या (आचार्या), श्रीमती सोनी निषाद (आचार्या),श्रीमती किरन श्रीवास्तव (प्रधानाध्यापिका), श्रीमती अर्चना गौंड (सहायक अध्यापिका),डॉ सरला गुप्ता( सहायक अध्यापिका) एवं श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा( विभागाध्यक्ष,संगीत विभाग ) को मुख्य अतिथि व संस्थाध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डा क्षितिज शर्मा (जीएटी एरिया लीडर) व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष एवं सभासद श्री मनीष देव मंगल जी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब के अध्यक्ष डॉ राजेश मौर्या ने शिक्षको का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कहा कि ज्ञान वह दीपक है जो हमें अंधकार से बाहर निकाल कर उन्नति के प्रकाश में ले जाता है। मुख्य अतिथि डा क्षितिज शर्मा ने ज्ञान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किताबों के साथ साथ हमे अनुशासन के माध्यम से भी हमे ज्ञान प्राप्त होता है। ज्ञान के माध्यम से हम किसी भी क्षेत्र में तरक्की कर सकते है। गुरु से ही हमे आत्मविश्वास एवं प्रेरणा मिलती है । विशिष्ट श्री मनीष देव मंगल जी ने कहा शिक्षा समाज का दर्पण है। शिक्षक वो ताकत है जो बच्चों को भविष्य में नई ऊर्जा प्रदान करता है । चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता जी ने सम्मानित होने वाले शिक्षको का जीवन परिचय पढ़ा तथा सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक सदैव पूजनीय होते हैं क्योंकि वही हमें विषम परिस्थितियों से बाहर निकालते है। रीजन चेयर पर्सन प्रतिमा गुप्ता ने कहा शिक्षा ही जीवन के उन्नति का आधार है। ध्वज वंदना डॉ सरला गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष नूपुर सिंह तथा धन्यवाद व आभार जोन चेयरपर्सन धर्मेंद्र गुप्ता द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में सचिव खुशबू गुप्ता,डा रश्मि मौर्या,संजीव गुप्ता,जागेश्वर केसरवानी, दीपक चिटकारिया,सुधा मौर्या,वीरेंद्र सिंह,अनिल कुमार पांडे,अनिल अग्रहरि,धीरज कुमार गुप्ता,अजय श्रीवास्तव,नवीन मिश्रा, सुनील कश्यप , मुकेश मौर्या,मंगला साहू, रीता केसरवानी आदि प्रमुख सदस्य एवं विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।