कम्पोजिट विद्यालय सेहमलपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
सिरकोनी (जौनपुर), 12 जुलाई।
रविवार को कम्पोजिट विद्यालय सेहमलपुर, विकास खंड सिरकोनी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपनी माताओं के सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत पौधारोपण किया। शिक्षकों ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक श्री रईस खान ने कहा कि “वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वायु, संतुलित पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक दीपक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अध्यापिका रिचा सिंह, सुजाता सिंह, सुमन पाल, संगीता यादव तथा ग्राम सभा के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही, कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका श्रीमती रिचा सिंह ने किया,
वृक्षारोपण के साथ ही विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का दायित्व भी विद्यालय परिवार द्वारा ग्रहण किया गया।
संदेश:
"एक पेड़ माँ के नाम — प्रकृति के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक कदम।"
