screenshot

गांव-गांव गूंजा शिक्षा का संदेश, स्कूल चलो अभियान की रैली से बढ़ा नामांकन का उत्साह

Bharat Ka News

 गांव-गांव गूंजा शिक्षा का संदेश, स्कूल चलो अभियान की रैली से बढ़ा नामांकन का उत्साह









सिरकोनी (जौनपुर)। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल चलो अभियान (फेज-2) के तहत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 8) सेहमलपुर, न्याय पंचायत–राजेपुर, विकास खंड–सिरकोनी द्वारा शनिवार को जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ते हुए शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना रहा।
विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली में प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं विद्यालय कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में जागरूकता तख्तियां और बैनर लेकर प्रतिभागियों ने पूरे गांव का भ्रमण किया तथा लोगों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की।
रैली के दौरान ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित छात्रहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, विद्यालय बैग, मध्यान्ह भोजन सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का संकल्प लिया।
प्रधानाध्यापक रईस खान ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और समाज की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक दीपक सिंह, अरुण कुमार सिंह, अजीत प्रसाद गुप्त, अवधेश कुमार मौर्य, सुजाता सिंह, शालिनी सिंह, अविनाश कुमार यादव, उदय भान यादव, राजेश कुमार सिंह, सूरज कुमार यादव, सुधीर कुमार, संगीता यादव, सुषमा यादव, पूजा मौर्या, निशा, कविता, कृष्णा आजाद, विद्या भारती, केशव कुमार मौर्य सहित विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!