screenshot

जौनपुर DFO दिव्या के हाथों बांटे गए 100 फलदार पौधे; शशांक श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

Bharat Ka News

 जौनपुर DFO दिव्या के हाथों बांटे गए 100 फलदार पौधे; शशांक श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

जौनपुर, 14 जुलाई 2026:पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ दिनांक 11 जुलाई 2026 को एक विशेष वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जौनपुर की प्रभागीय वनाधिकारी (DFO)दिव्या के माध्यम से ग्रामीणों को 100 फलदार वृक्ष (पौधे) प्रदान किए गए।पौधों का वितरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि फलदार पौधे लगाने से न केवल पर्यावरण स्वच्छ और संतुलित रहेगा, बल्कि भविष्य में लोगों को शुद्ध फल और छाया भी मिलेगी। उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी से इन पौधों को रोपने के साथ-साथ उनकी उचित देखरेख करने का भी आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष (सदर) शशांक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, शिव मधुकर, अंकित, विधानसभा जोन अध्यक्ष शुभम मौर्य और विधानसभा मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने वन विभाग और उपस्थित नेताओं की इस पर्यावरण-हितैषी पहल की जमकर सराहना की।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!