screenshot

एशिया U-20 में रजत पदक जीतने वाले सौरभ यादव का गहना कोठी में हुआ भव्य सम्मान

Bharat Ka News

 एशिया U-20 में रजत पदक जीतने वाले सौरभ यादव का गहना कोठी में हुआ भव्य सम्मान



जौनपुर।
एशिया अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश और जौनपुर का नाम रोशन करने वाले युवा पहलवान सौरभ यादव का शुक्रवार को शहर के कोतवाली चौराहा स्थित गहना कोठी शोरूम में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गहना कोठी परिवार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह में गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ, विशाल सेठ, विपिन सेठ और हर्षित सेठ ने संयुक्त रूप से सौरभ यादव का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जौनपुर और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विनीत सेठ ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के दम पर सौरभ ने यह मुकाम हासिल किया है। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है, ताकि अन्य युवा भी खेलों के प्रति प्रेरित होकर देश का नाम रोशन करें।
सम्मान से अभिभूत सौरभ यादव ने गहना कोठी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का तिरंगा सबसे ऊंचा लहराने का संकल्प दोहराया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!