screenshot

डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे की कार्यशाला आयोजित

Bharat Ka News

 डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे की कार्यशाला आयोजित


 JAUNPUR:



rजिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देश पर जनपद में एग्रीस्टैक योजना अंतर्गत कराए जा रहे डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे (ई-खसरा पड़ताल) के संबंध में सर्वरों, सुपरवाइजरो एवं वेरिफायरो की बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में कार्यशाला आयोजित की गई।

          कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी धुव्र खाड़िया, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास के0के0 पांडेय एवं उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
         कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सर्वे में किसानों से जुड़े आंकड़ों के संकलन के पूरा हो जाने पर यह डाटाबेस के तौर पर उनकी स्थिति का एक विस्तृत व्योरा पेश करने में सक्षम होगा, इसके आधार पर विभागों द्वारा किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं मूल्य के निर्धारण में मदद समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने 25 सितंबर तक जनपद के प्रत्येक सर्वेयर को प्राप्त लक्ष्य 1100 प्लांट का सर्वे करने का निर्देश दिया।
            परियोजना निदेशक ने सर्वेयरों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि निर्धारित समय अंतर्गत सर्वे पूर्ण हो जाने चाहिए अन्यथा जिन सर्वेयरों द्वारा सर्वे का कार्य पूर्ण नहीं किया जाएगा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
            जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ0 रमेश चंद्र यादव द्वारा डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे एप संचालन के लिए सर्वेयरों को लाइव वीडियो एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर पीपीटी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम सर्वेक्षण संपन्न करने का प्रशिक्षण दिया गया।
             इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर अमित कुमार, तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, एपीओ ग्राम विकास एवं सर्वेयर मौजूद रहे। अंत में उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!