screenshot

बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुई महादेव सेना; जौनपुर सिटी स्टेशन पर गूंजा 'हर-हर महादेव' का जयघोष

Bharat Ka News

 बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुई महादेव सेना; जौनपुर सिटी स्टेशन पर गूंजा 'हर-हर महादेव' का जयघोष




जौनपुर, 10 जुलाई 2026:महादेव सेना का एक प्रतिनिधि मंडल आज पवित्र अमरनाथ यात्रा पर बाबा बर्फानी के पावन दर्शन के लिए जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर "हर-हर महादेव" और "जय बाबा अमरनाथ बर्फानी" का जोरदार जयघोष किया, जिससे पूरा स्टेशन परिसर शिवमय हो उठा।श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा में शामिल सदस्यों ने बताया कि वे बाबा बर्फानी के दरबार में देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के कल्याण की कामना को लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन उनके लिए अगाध आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक हैं। इस दौरान यात्रियों को विदा करने और शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पहुंचे और फूल-माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।इस पावन यात्रा के प्रस्थान के अवसर पर महादेव सेना के प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विमल सिंह, हरेराम केसरवानी, सम्राट विवेक मौर्या, मनीष सेठ सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यात्रियों की मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!