श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) द्वारा गोमती तट पर भव्य देव दीपावली महोत्सव का सफल आयोजन
स्थान: शाही पुल (गोपी घाट), नखास, जौनपुर
दिनांक: 5 नवम्बर 2025, बुधवार
श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) के तत्वावधान में गोमती नदी तट (शाही पुल, गोपी घाट) पर भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ज्ञान प्रकाश सिंह रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि —
“देव दीपावली हमारे धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं।”
कार्यक्रम की शुरुआत माँ गोमती की भव्य आरती से हुई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा गोमती तट पर दीपदान किया गया, जिससे पूरा घाट दीपों की रौशनी से आलोकित हो उठा। जल में तैरते दीपों का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्ति संगीत, नृत्य एवं आरती प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अंत में भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया।
संगठन के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और लोक परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक प्रदीप तिवारी, महामंत्री संदीप निषाद (चंदन), उपाध्यक्ष अजय नाविक, कोषाध्यक्ष सूरज निषाद, कार्यक्रम संयोजक रितेश जयसवाल , डॉक्टर कमलेश कुमार निषाद में में प्रारंभ होने सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

