उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुंगराबादशाहपुर इकाई का हुआ पुनर्गठन
संजय अध्यक्ष एवं अजीत चुने गये मंत्री, साथियों ने दी बधाईमुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय बीआरसी सटवां के सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई मुंगराबादशाहपुर का पुनर्गठन हुआ जिसमें संजय मिश्र को ब्लाक अध्यक्ष व अजीत सिंह को मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी मड़ियाहूं ब्लाक अध्यक्ष विशाल सिंह चुनाव व जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देशन में चुनाव सम्पन्न कराया गया। अन्य पदाधिकारियों में संजय सिंह संरक्षक, उपेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर जीत लाल बिन्द, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोरखनाथ मौर्य, सूर्य प्रताप यादव, उपाध्याय पद पर फूलचन्द सरोज, राजेश प्रचेता, दान बहादुर एवं विजय सिंह को संगठन मंत्री, सरोज मौर्या महिला प्रचार मंत्री, अजीत पटेल संयुक्त मंत्री, विमलेन्द्र तिवारी एवं रमेश चन्द्र सरोज प्रचार मंत्री चुने गये।
नवनिचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह बघेल सहित जिले के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के सम्बन्ध में विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर के अध्यापकों से सीधा संवाद करते हुये अमित सिंह व सन्तोष सिंह द्वारा टीईटी के मुद्दे पर किये जा रहे संघर्ष की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर राहुल सिंह, कमलेश उपाध्याय, विभा सिंह, मधुलिका मिश्रा, प्रतिभा सिंह, शिखा दुबे, संदीप सिंह, पृथ्वी पाल, मधुलिका, ज्योति, श्रिया, स्वाति, शिखा, त्रिभुवन नाथ, ज्योति प्रकाश, आलोक शुक्ला, अनुज सिंह, अरविन्द, अभिषेक सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
.jpg)