बदलापुर में 18 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन
बदलापुर जौनपुर:- विधानसभा क्षेत्र बदलापुर में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का आयोजन 18 अप्रैल 2026, शनिवार को दोपहर 3 बजे विद्यावती रिसोर्ट (NH-731 के किनारे) पर किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके योगदान को सम्मान देना है। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ए.के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन में क्षेत्र की मातृशक्ति से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सभी महिलाओं को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
