screenshot

अभिनेत्री नीलू वाघेला के हाथों ब्यूटी आर्टिस्ट्स को मिले अवार्ड

Bharat Ka News


 अभिनेत्री नीलू वाघेला के हाथों ब्यूटी आर्टिस्ट्स को मिले अवार्ड


दीया और बाती हम के गीत पर भाभो ने बांधा समां


खेतासराय जौनपुर 

 पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के एक होटल में आयोजित हेयर स्टाइल एवं ब्यूटीशियन आर्टिस्ट अवॉर्ड समारोह में सौंदर्य और फैशन जगत से जुड़े कलाकारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री नीलू वाघेला की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। उन्होंने अपने हाथों से सभी चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मान पाने वालों में जौनपुर जनपद के खेतासराय की अर्चना यादव (मनेछा), स्नेह चौरसिया (पोरई), वर्षा गुप्ता (गोरारी), शर्मिला बिन्द (बीबीपुर जमदहा) और अंजली गुप्ता (सरायमीर शामिल रहीं। सभी प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य, रचनात्मकता और पेशेवर हुनर के लिए समान रूप से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हर कलाकार को बराबरी का मंच और पहचान मिली, जो आयोजन की विशेषता रही।
नीलू वाघेला, जो लोकप्रिय टीवी शो दीया और बाती हम में ‘भाभो’ के किरदार से घर-घर में जानी जाती हैं, उन्होंने ने मंच पर अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके डांस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं, जिससे माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया।
इस मौके पर मॉडल-एक्ट्रेस एवं अंतरराष्ट्रीय हेयर आर्टिस्ट नसीम सलमानी सहित कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। आयोजन का उद्देश्य ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट और हेयर आर्टिस्ट के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पहचान दिलाना और उनके हुनर को प्रोत्साहित करना रहा।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाओं को न केवल सम्मान देते हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अन्त में सभी सम्मानित कलाकारों ने आयोजकों और मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास और गर्व का माहौल बना रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!