बूथ गठन पर मंथन, संगठन मजबूती पर जोर
बरसठी जौनपुर :क्षेत्र के झिगुरिया गांव में शुक्रवार को मछलीशहर विधानसभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिव्यांशु पटेल ‘दीपू’ उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के जिला महासचिव नितेश पाठक शामिल हुए। बैठक में बूथ गठन और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ स्तर से ही तय होती है, इसलिए हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता और मजबूत टीम का होना जरूरी है। वही विशिष्ट अतिथि नितेश पाठक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिम्मेदारी के साथ बूथ गठन का कार्य पूर्ण करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को अभी से मजबूत करना आवश्यक है क्योंकि जो बूथ जीतेगा, वही चुनाव जीतेगा। इसलिए हर कार्यकर्ता अपने बूथ को जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करे। इस मौके पर अजीत पटेल, शिव कुमार, रवि सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
