screenshot

नगर पंचायत की बोर्ड सम्पन्न, 7 करोड़ 78 लाख का बजट सर्व सम्मति से स्वीकृत

Bharat Ka News


 नगर पंचायत की बोर्ड सम्पन्न, 7 करोड़ 78 लाख का बजट सर्व सम्मति से स्वीकृत


नाली, इंटर लॉकिंग सड़क समेत कई विकास कार्यो के लिए सभासदों ने दिए प्रस्ताव


सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव से कराए जाएंगे विकास कार्य:चेयरमैन उम्मे रहिला

जफराबाद जौनपुर:नगर पंचायत जफराबाद की बोर्ड बैठक शुक्रवार को चेयरमैन उम्मे रहिला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से 7 करोड़ 78 लाख का बजट स्वीकृत हुआ। इस बोर्ड बैठक में नगर क्षेत्र की साफ- सफाई व्यवस्था और भी बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने पर चर्चा की गई। 


बोर्ड बैठक शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शुरू हुई। सभासद परवेज कुरेशी ने वार्ड नं 3 में सहनवा से अच्छे लाल प्रजापति के मकान होते हुए सुभाष प्रजापति के मकान तक इंटर लॉकिंग सड़क, नाली, जलनिकासी व पेयजल पाइप लाइन के कार्य को करवाने के लिए प्रस्ताव दिए। वही सभासद हीरामनी देवी ने अपने वार्ड के कुछ लाइट को बदलने के लिए कहा। पुराने कार्यो की पुष्टि करते हुए सर्व सम्मति से 7 करोड़ 78 लाख का बजट स्वीकृत हुआ। चेयरमैन उम्मे रहिला ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए  कहा कि दिए गए प्रस्ताव के सभी प्रमुख कार्यो को वरीयता देते हुए करवाया जाएगा। साथ ही जिन भी स्थानों पर स्ट्रीट लाइट जलने की सूचना स्थानीय लोगों या सम्बंधित वार्ड के सभासदों द्वारा दी जाए उसे जल्द से जल्द कार्यालय के नियुक्त बिजली कर्मी मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया गया। बैठक में ईओ विजय कुमार सिंह ने उपस्थिति सभासदों को अवगत कराते हुए बताएं कि प्रत्येक दिन दो पालियों में सफाई कर्मियों की टीम लगवाकर सफाई कार्य किया जाता है तथा उसकी देखरेख सफाई नायक व खुद उनके द्वारा किया जाता है।

इस बोर्ड बैठक में सभासद सुनीता देवी, जगत नारायण, हीरामनी, रविकांत मोदनवाल, परवेज कुरेशी, दिलशाद अहमद, सुलाबी देवी, सिद्दीका बानो आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!