महिला जागरूकता सेमिनार का हुआ आयोजनशिक्षित नारी, सशक्त नारी एवं सुरक्षित नारी का लिया गया संकल्प
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सलारपुर में स्थित आनन्द बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में महिला जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में चर्चा किया गया। महिला अपने अधिकारों के बारे में जाने और आगे बढ़े इसको लेकर आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रबन्धक बृजेश यादव, नीरज यादवख् डायरेक्टर ऋषभ शर्मा, बबिता शर्मा, नदीमा, एकता, काजल, पूनम, सोनी, पारुल, रीना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
