screenshot

गुरु तेज बहादुर तपोस्थली के पर्यटन विकास का शिलान्यास

Bharat Ka News

 गुरु तेज बहादुर तपोस्थली के पर्यटन विकास का शिलान्यास



चाचकपुर से तपोस्थली तक सड़क निर्माण को भी मिली मंजूरी




जौनपुर


चाचकपुर स्थित मां गोमती नदी के पावन तट पर अवस्थित गुरु तेज बहादुर साहेब तपोस्थली पर पर्यटन विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने तपोस्थली के विकास के साथ-साथ चाचकपुर से तपोस्थली तक जाने वाले सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

तपोस्थली के विकास हेतु कुल 91.64 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है, जिसका कार्य उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जाएगा। वहीं चाचकपुर (सिपाह) से तपोस्थली तक सड़क निर्माण के लिए 64.73 लाख रुपये की परियोजना लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरी की जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि गुरु तेज बहादुर साहेब की यह तपोस्थली जनपद के सिख समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने बताया कि लगभग 1670 के आसपास यहां गुरु जी ने तपस्या की थी, जिससे यह स्थान ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब यहां हाल निर्माण, बाउंड्री वॉल, सुंदरीकरण, पौधरोपण और सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बिजली विभाग द्वारा भी समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता के स्नेह और विश्वास के बल पर वे विधायक और मंत्री बने हैं तथा क्षेत्र में पुल, सड़क, स्टेडियम, ओवरब्रिज और पर्यटन विकास जैसे कई कार्य कराए गए हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा ने की तथा संचालन सरदार जसविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!