रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
जौनपुर। रोटरी क्लब ने जरूरतमन्दों की सहायता के लिये सराहनीय पहल किया। क्लब द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर चौकियां स्थित ब्लॉसम स्कूल परिसर में लगा जहां आस—पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को आंखों से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित परामर्श देना था।शिविर में 200 से अधिक लोगों ने भाग लेकर अपनी आंखों की निःशुल्क जांच कराई। इस दौरान डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की जांच की और आवश्यक सुझाव दिये।कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थाध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया। शिविर का संचालन संयोजक शम्स अब्बास ने किया। इस अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष श्याम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल (कलाविद), कृष्ण कुमार मिश्र, मनोनीत अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, दुर्गेश तिवारी, आर्किटेक्ट ज्योति सिंह, पंकज जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।004